अलीगढ़ में सनसनी, महावीर नगर में फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, परिजनों फूटा गुस्सा
अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र के महावीर नगर में 11 जून को एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है।