हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
पुलिस के मुताबिक 28 फरवरी को थाना दादों क्षेत्र के गांव नाय भाय निवासी अनन्या रोज की तरह मांटदेव इंटरनेशनल School पढ़ने गई थी। छुट्टी के बाद स्कूल बस बच्चों को छोड़ने निकली थी। इसी दौरान जिला कासगंज के ढोलना क्षेत्र से लौटते समय गांव नगला साधु के पास बस के टूटे हुए फर्श से अनन्या नीचे गिर गई और बस के पहिए के नीचे आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
घटना के बाद बस चालक बच्ची को थाना गंगीरी क्षेत्र के मलसई चौराहे तक ले आया और वहां परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मासूम बेटी का शव देखते ही परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर सड़क पर जाम लगा दिया था।
मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। हादसे के दूसरे ही दिन स्कूल प्रबंधक अरविंद और बस चालक चंद्रपाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। वहीं प्रधानाचार्य अनिल कुमार लगातार फरार चल रहा था।
एसआई सुनील कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Location : Aligarh
Published : 24 May 2026, 12:42 PM IST
Topics : Aligarh Police Action Prinipal school bus Student Death