CCTV में गमछा लेकर अकेला बाथरूम की ओर गया था छात्र, कुछ देर बाद फंदे से लटका मिला शव; गोरखपुर में मचा हड़कंप
गोरखपुर के लालडिग्गी स्थित स्पर्श राजकीय दृष्टि बाधित इंटर कॉलेज में कक्षा आठ के छात्र अनूप कुमार का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। सीसीटीवी में छात्र गमछा लेकर अकेले बाथरूम की ओर जाता दिखाई दिया था। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मोबाइल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है।