Delhi Encounter: श्याम विहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली के छावला इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोलीबारी की योजना बना रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। फायरिंग में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 April 2026, 10:25 AM IST
google-preferred

New Delhi: दिल्ली के छावला इलाके के श्याम विहार में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने आए दो आरोपियों को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

पुलिस को मिली थी पहले से सूचना

जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, वाहन चोरी निरोधक शाखा को पहले ही सूचना मिल गई थी कि दो बदमाश श्याम विहार में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर निगरानी शुरू कर दी।

बदमाशों ने पुलिस पर चलाई गोली

बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दिल्ली में बड़े ‘लव स्कैम’ का पर्दाफाश, 500 महिलाओं से ₹2 करोड़ से ज़्यादा की ठगी

हवलदार की जैकेट ने बचाई जान

फायरिंग के दौरान एक गोली हवलदार मनीष के बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी। जैकेट होने के कारण उनकी जान बच गई। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की।

एक आरोपी घायल

पुलिस की जवाबी गोलीबारी में गैंगस्टर विकास लगरपुरिया गैंग से जुड़े आरोपी रॉकी के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरे आरोपी सुमित को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

Location :  New Delhi

Published :  19 April 2026, 10:25 AM IST

Advertisement