शिक्षकों की लापरवाही, क्लास में बंद छोड़ गए मासूम! रोने की आवाज ने खोला राज

कासगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पटियाली गांव टीका के एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी के बाद कमरे में ताल लगाकर चले गए। इस लापरवाही के चलते एक छात्र कमरे के अंदर ही बंद रह गया।

Updated : 18 April 2026, 4:45 PM IST
google-preferred

Kasganj News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां पटियाली गांव टीका के एक प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को छुट्टी के बाद कमरे में ताल लगाकर चले गए। इस लापरवाही के चलते एक छात्र कमरे के अंदर ही बंद रह गया। वहीं उसके रोने की आवाज सुनकर गांव वाले और परिजन स्कूल पहुंचे। ऐसे में पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

क्या है पूरी खबर?

जानकारी के मुताबिक, छह साल विशाल को पुलिस की मदद से छात्र को बाहर निकाला गया। इस बेहद गंभीर लापहरवाही के चलते बीएसए ने कार्रवाई करते हुए प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया।

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता, कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत; जानिये आज के ताजा रेट

छुट्टी के समय के बाद बच्चा घर नहीं पहुंचा

नगला टीका निवासी राजीव का पुत्र विशाल को शुक्रवार को स्कूल गया था। ऐसे में जब छुट्टी के समय के बाद बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान होने लगे और उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ग्रामीणों ने स्कूल के एक बंद कमरे से रोने की आवाज सुनी और इसकी जानकारी परिजन को दी। ऐसे में मौके पर परिजन पहुंचे।

बंगाल चुनाव में नया विवाद: डेरेक ओ ब्रायन ने पत्र लिखकर केंद्रीय बलों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला

ग्रामीणों ने खिड़की से झांका तो देखा बच्चा गर्मी में पसीने से तर-बतर रो रहा था। वहीं मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और किशनवीर को बुलवाया जिसके बाद ताला खोला गया और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षक अधिकारी ने प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई की है।

Location :  Kasganj

Published :  18 April 2026, 4:45 PM IST

Advertisement