हिंदी
सोने-चांदी के दाम गिरे (Img- Internet)
New Delhi: इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी और इस अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। हालांकि त्योहार से ठीक पहले सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारों के लिए राहत की खबर है।
18 अप्रैल की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोना घटकर 1,54,340 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पहले एक दिन में ही करीब 1,600 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है।
वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब 4,786.90 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। इजरायल और लेबनान के बीच युद्धविराम और अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीद से जियोपॉलिटिकल तनाव कुछ कम हुआ है, जिससे कीमतों पर दबाव बना है।
कोलकाता और मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,54,190 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना करीब 1,41,340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। लखनऊ, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु में भी कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं।
सोना-चांदी की चमक हुई फिकी, निवेशकों में हड़कंप; जानिये आज के रेट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी कमी आई है। 18 अप्रैल को चांदी का भाव घटकर करीब 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इससे पहले इसमें करीब 5,700 रुपये यानी 2.2% की गिरावट दर्ज की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत लगभग 79.28 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है।
विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक तनाव में कमी, डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण सोने-चांदी के दाम नरम पड़े हैं। इसके अलावा भारत में बैंकों द्वारा आयात ऑर्डर रोकने का भी असर बाजार पर देखा जा रहा है।
अब विश्लेषकों की नजर ब्याज दरों, वैश्विक आर्थिक संकेतों और मांग के रुझान पर है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति वार्ता आगे बढ़ती है और फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती का संकेत देता है, तो सोने की कीमत 4,900 डॉलर तक जा सकती है। वहीं, विपरीत स्थिति में यह गिरकर 4,500 डॉलर तक भी आ सकती है।
सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल, जानिये कितना हुआ महंगा?
अक्षय तृतीया से पहले आई इस गिरावट को कई विशेषज्ञ खरीदारी के अच्छे अवसर के रूप में देख रहे हैं। हालांकि बाजार की अनिश्चितता को देखते हुए निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
Location : New Delhi
Published : 18 April 2026, 12:31 PM IST