सिसवा विधानसभा में तूफानी दौरे पर रहे पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल, बीमार व शोकाकुल परिवारों से मिले

महराजगंज की सिसवा विधानसभा में पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने कई गांवों और कस्बों का दौरा किया। उन्होंने बीमार लोगों का हाल जाना, अग्निकांड पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी और शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना जताई।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 1 October 2026, 7:26 PM IST
google-preferred

Maharajganj: सिसवा विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल गुरुवार को क्षेत्र के तूफानी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गांवों और कस्बों में पहुंचकर बीमार लोगों का कुशलक्षेम जाना तथा शोकाकुल और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पूर्व मंत्री सबसे पहले निचलौल कस्बे में वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विजय यादव के अस्वस्थ होने की सूचना पर उनके आवास पहुंचे। उन्होंने विजय यादव का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ये भी पढ़ें: Maharajganj News: सड़क की बदहाली से जूझ रहे ग्रामीण, प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल

डोमा खास में पूर्व ग्राम प्रधान का जाना हाल

इसके बाद वह सिसवा विधानसभा क्षेत्र के डोमा खास गांव पहुंचे, जहां पूर्व ग्राम प्रधान श्रीकिशुन यादव की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके घर जाकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली।

ये भी पढ़ें: शादी की खुशियों पर टूटा आग का कहर, शीतलापुर पहुंचे पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल; पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

शीतलापुर में अग्निकांड पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

पूर्व मंत्री इसके बाद शीतलापुर गांव पहुंचे। यहां अतुल गौड़ के घर में आग लगने की घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। परिवार में उनकी बहन की शादी होने वाली है। आग की घटना से हुए नुकसान पर सुशील टिबड़ेवाल ने दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने परिवार को भरोसा दिलाया कि आगे भी हर संभव मदद की जाएगी।

सीताराम सिंह के निधन पर जताई शोक संवेदना

इसके बाद पूर्व मंत्री निचलौल नगर पंचायत के आजाद नगर मोहल्ले में पहुंचे, जहां सीताराम सिंह के निधन पर उनके परिवार से मुलाकात की। उन्होंने सीताराम सिंह के पुत्र अभिषेक सिंह से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें: ‘हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी थी’, महाराजगंज में छह माह की ब्याहता की संदिग्‍ध हालात में मौत, परिवार में कोहराम

इस दौरान सपा के जिला महासचिव समसुद्दीन अली, विजय तिवारी, गुड्डू पाण्डेय, तैयब अंसारी, हीरा लाल ज़ख़्मी, मुबारक अली, राजेश यादव, बृजेश, रमेश कुशवाहा, दुर्गेश यादव, मौलाना फसीउज्जमा, मंगरु मुसहर, संदीप यादव, धर्मवीर यादव, रामप्रकाश अग्रहरि और रविंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Location :  maharajganj

Published :  1 October 2026, 7:26 PM IST

Advertisement