नवरात्र के पहले दिन मंदिर में उमड़ी आस्था, सुशील कुमार टिबडेवाल ने लिया मां का आशीर्वाद
महराजगंज के श्री माता दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन भव्य आरती हुई। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल, पुजारी अवधेश पाण्डेय और मंदिर कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की गई। मंदिर परिसर माता रानी के जयकारों से गूंज उठा।