Maharajganj: हकामुद्दीन की संदिग्ध मौत; पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने अखिलेश यादव की ओर से पीड़ित परिजनों को सौंपी आर्थिक मदद

महराजगंज के पनियरा क्षेत्र में हकामुद्दीन उर्फ इमामुद्दीन की संदिग्ध मौत के मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता भेजी। पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल ने मंगलवार को परिजनों को सहायता राशि सौंपकर उनका हाल जाना। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 25 August 2026, 5:32 PM IST
google-preferred

Maharajganj: महराजगंज में पनियरा विधानसभा क्षेत्र के लक्ष्मीपुर देऊरवा निवासी हकामुद्दीन उर्फ इमामुद्दीन की संदिग्ध मौत का मामला अब सियासी गलियारों तक पहुंच गया है। परिवार अपनों को खोने के गम से जूझ रहा है तो दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने मामले में पीड़ित परिवार का साथ देने का ऐलान किया है। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल ने मंगलवार को पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और उनका ढ़ांढ़स बंधाया। इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से भेजी गई आर्थिक सहायता को पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल ने पीड़ित परिजनों को सौंपी। इस दौरान उन्होंने सपा की ओर से परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

अखिलेश यादव की ओर से पहुंची आर्थिक मदद

हकामुद्दीन की मौत के बाद परिवार के सामने भावनात्मक संकट के साथ आर्थिक परेशानियां भी खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से परिवार के लिए आर्थिक सहायता भेजी गई। पूर्व मंत्री और सिसवा विधानसभा से प्रत्याशी रहे सुशील कुमार टिबडेवाल ने मंगलवार को मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सहायता राशि सौंपी। उन्होंने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।

संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

सपा नेताओं ने हकामुद्दीन उर्फ इमामुद्दीन की मौत को गंभीर मामला बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। नेताओं का कहना है कि परिवार को घटना की सच्चाई जानने और न्याय पाने का अधिकार है। सुशील कुमार टिबडेवाल ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, जिससे मौत की वास्तविक वजह सामने आ सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी पार्टी परिवार की आवाज को मजबूती से उठाएगी।

I Love You बोलकर पहले लड़की के साथ बनाए संबंध, फिर शादी पर पहुंची बात तो… महराजगंज पुलिस ने सिखाया सबक

परिजनों से ली घटना की जानकारी

आर्थिक सहायता सौंपने के दौरान सपा नेताओं ने मृतक के परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारी भी ली। परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी परेशानी समझने की कोशिश की गई। सपा नेताओं ने कहा कि मुश्किल समय में किसी परिवार को भावनात्मक और सामाजिक सहयोग की जरूरत होती है। पार्टी की कोशिश है कि परिवार को यह महसूस न हो कि वह इस लड़ाई में अकेला है।

बड़ी संख्या में सपा नेता रहे मौजूद

सहायता राशि सौंपने के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, जिला महासचिव समसुद्दीन अली, विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला उपाध्यक्ष शत्रुधन कन्नौजिया, जाफर अली, देवेंद्र प्रताप शाही, सुरेंद्र भारती, फिरोज आलम, संजय यादव और हीरालाल जख्मी समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महराजगंज में करंट से लाइनमैन की मौत, पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर सपा नेताओं ने प्रशासन से हकामुद्दीन उर्फ इमामुद्दीन की संदिग्ध मौत की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। परिवार को न्याय मिलने तक पार्टी उनकी आवाज उठाती रहेगी।

Location :  Maharajganj

Published :  25 August 2026, 5:32 PM IST

Related News

Advertisement