हिंदी
लड़की के साथ गलत काम वाले वाला गिरफ्तार (Image: Pinterest)
Maharajganj: महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई की है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर दर्ज मुकदमे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और अब साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कोल्हुई थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी शमीम अहमद पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 127/26 दर्ज किया। मामले में बीएनएस की धारा 69 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जांच शुरू की।
मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई थी। पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इसी दौरान रविवार को पुलिस को सफलता मिली और आरोपी शमीम अहमद को राजमंदिर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोल्हुई थाना प्रभारी कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 23 August 2026, 9:19 PM IST
Topics : crime news Crime with Woman Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) maharajganj police up crime