हिंदी
श्री माता दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की भव्य आरती में शामिल मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल।
Maharajganj : शारदीय नवरात्र के पहले दिन महराजगंज के श्री माता दुर्गा मंदिर में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। माता रानी की भव्य आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की आराधना की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महराजगंज के श्री माता दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की भव्य आरती।
मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल रहे मौजूद। पुजारी अवधेश पाण्डेय ने विधि-विधान से कराई आरती। मां के जयकारों से भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर।
#Maharajganj #Navratri2026 #MaaDurga #SushilKumarTibdewal
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 11, 2026
श्री माता दुर्गा मंदिर में आयोजित आरती के दौरान मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल मौजूद रहे। इस दौरान पुजारी अवधेश पाण्डेय ने आरती में प्रमुख भूमिका निभाई और धार्मिक परंपराओं के अनुसार मां दुर्गा की पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
कार्यक्रम में कृष्णमुरारी त्रिपाठी समेत मंदिर कमेटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने माता रानी की आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की और मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा। मां दुर्गा के जयकारों और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
नवरात्र के आगाज के साथ ही मंदिर में धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह नजर आया। श्रद्धालुओं के लिए यह दिन विशेष आस्था और विश्वास का प्रतीक रहा। श्री माता दुर्गा मंदिर में भव्य आरती के साथ नवरात्र का शुभारंभ भक्तिमय माहौल में हुआ।
मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडेवाल कहा, “शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की आराधना, आस्था और शक्ति का पर्व है। श्री माता दुर्गा मंदिर में नवरात्र के पहले दिन माता रानी की भव्य आरती के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ है। हमारा प्रयास है कि मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए बेहतर धार्मिक वातावरण मिले। मां दुर्गा से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आए तथा क्षेत्र में खुशहाली बनी रहे।”
Location : Maharajganj
Published : 11 October 2026, 8:10 PM IST