Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, फिर भी हाई से हजारों रुपये सस्ते हैं रेट

सोना-चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह तेजी दर्ज हुई, लेकिन दोनों धातुएं अपने ऑल टाइम हाई से अभी भी काफी नीचे हैं। चांदी 1.81 लाख और सोना 48 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा है। MCX पर वीकली ट्रेंड में बढ़त देखने को मिली है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 19 April 2026, 11:07 AM IST
google-preferred

New Delhi: बीते सप्ताह सोना और चांदी की कीमतों में मजबूत तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों ही कीमती धातुएं हरे निशान में बंद हुईं। हालांकि, पांच कारोबारी दिनों की इस बढ़त के बावजूद दोनों धातुएं अपने रिकॉर्ड हाई लेवल से काफी नीचे ट्रेड कर रही हैं। निवेशकों की नजरें फिलहाल वैश्विक संकेतों और घरेलू मांग पर टिकी हुई हैं।

चांदी में तेज उछाल, लेकिन हाई से अब भी भारी गिरावट

चांदी की कीमतों में बीते सप्ताह जोरदार तेजी दर्ज की गई। 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव पिछले सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में करीब 14,805 रुपये बढ़ा। 10 अप्रैल को 1 किलो चांदी का भाव 2,43,274 रुपये था, जो बढ़कर 2,58,079 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ।

हालांकि, यह तेजी के बावजूद चांदी अपने ऑल टाइम हाई से काफी नीचे है। इस साल जनवरी में चांदी ने पहली बार 4 लाख रुपये का स्तर पार करते हुए 4,39,337 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड बनाया था। मौजूदा भाव इस हाई से लगभग 1,81,258 रुपये प्रति किलो सस्ता है, जिससे साफ है कि चांदी अभी भी बड़े करेक्शन के बाद ट्रेड कर रही है।

Gold Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले सोना सस्ता, कीमतों में गिरावट से खरीदारों को राहत; जानिये आज के ताजा रेट

सोने की कीमतों में भी हल्की मजबूती

सोने के भाव में भी बीते सप्ताह बढ़त देखने को मिली। MCX पर 10 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,652 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो बढ़कर पिछले शुक्रवार को 1,54,605 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। यानी हफ्तेभर में सोना करीब 1,953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है।

ऑल टाइम हाई से अब भी काफी नीचे सोना

हालांकि सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद यह अपने रिकॉर्ड हाई से काफी दूर है। इस साल जनवरी में सोना पहली बार 2 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करते हुए 2,02,984 रुपये के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था। मौजूदा रेट की तुलना में सोना अभी भी करीब 48,379 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता मिल रहा है।

सोना-चांदी की चमक हुई फिकी, निवेशकों में हड़कंप; जानिये आज के रेट

निवेशकों के लिए मिला-जुला संकेत

सोना और चांदी दोनों में हालिया तेजी निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत है, लेकिन ऊंचे स्तरों से भारी गिरावट यह भी दिखाती है कि बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में ग्लोबल मार्केट और डॉलर इंडेक्स की चाल इन कीमतों को और प्रभावित कर सकती है।

Location :  New Delhi

Published :  19 April 2026, 11:07 AM IST

Related News

Advertisement