हिंदी
पुलिस ने दबोचे आरोपी
Maharajganj: जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर टोला अमहिया में युवती की संदिग्ध मौत के मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर प्रेम-प्रसंग में हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि युवती की हत्या उसके ही भाइयों ने की और बाद में शव को गुप्त रूप से जला दिया।
कब की घटना?
पुलिस के मुताबिक 16 अप्रैल की रात गांव निवासी रवि कुमार गुप्ता अपनी प्रेमिका संगीता से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती का भाई कमलेश घर लौट आया और उसने दोनों को साथ देख लिया। इसके बाद उसने अपने भाई अमलेश और एक अन्य नाबालिग को बुला लिया।
भाई की मौत के बाद आरोपी मौके से फरार
तीनों ने मिलकर पहले रवि और संगीता को कमरे में बंद किया। फिर लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इस हमले में संगीता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल रवि किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला।
ऑनरकिलिंग की किसी को भनक नहीं लगी
घटना के बाद आरोपियों ने मामले को छिपाने की साजिश रची। अगले दिन सुबह उन्होंने संगीता के शव को पिकअप वाहन में रखकर गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित सिसई घाट पहुंचाया और वहां चुपके से अंतिम संस्कार कर दिया, जिससे किसी को हत्या की भनक न लगे।
मुजफ्फरनगर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, आग में झुलसे दो किशोर
पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा
हालांकि, पनियरा पुलिस ने तेजी दिखाते हुए पूरे मामले की तह तक पहुंच गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों कमलेश और अमलेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक नाबालिग को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद कर ली है।
Location : Maharajganj
Published : 18 April 2026, 5:47 PM IST