हिंदी
विकास भवन महराजगंज
Maharajganj: महराजगंज जनपद में पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद शुक्रवार को आधा दर्जन खंड विकास अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी कर दिया गया। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस फेरबदल में सबसे अधिक चर्चा सदर ब्लॉक को लेकर हो रही है। सदर ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी भोलानाथ कन्नौजिया को कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह पीडी डीआरडीए रामदरश चौधरी को सदर ब्लॉक की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि सदर ब्लॉक में विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
Maharajganj News: सोनौली बाजार में आग का तांडव, दुकान का सामान जलकर खाक
जारी सूची के मुताबिक, निचलौल में तैनात श्रीमती शमा सिंह को परतावल भेजा गया है। साथ ही उन्हें घुघली ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं परतावल में तैनात संतोष कुमार यादव को निचलौल का नया खंड विकास अधिकारी बनाया गया है।
घुघली के खंड विकास अधिकारी राज कुमार को फरेन्दा स्थानांतरित किया गया है। वहीं फरेन्दा में तैनात अतुल कुमार को पनियरा ब्लॉक भेजा गया है। इस फेरबदल के बाद कई विकास खंडों में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह बदल गई है।
प्रशासन ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही संबंधित अधिकारियों से प्रभार प्रमाण पत्र लेकर उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित करें।
Maharajganj: रामपुर खुर्द में बाबा साहब की प्रतिमा का अपमान, जानिये पूरा अपडेट
शमा सिंह: निचलौल से परतावल, घुघली का अतिरिक्त प्रभार
संतोष कुमार यादव: paratawal से निचलौल
राज कुमार: घुघली से फरेन्दा
अतुल कुमार: फरेन्दा से पनियरा
भोलानाथ कन्नौजिया: सदर से कार्यमुक्त
रामदरश चौधरी: सदर ब्लॉक की नई जिम्मेदारी
Location : Maharajganj
Published : 18 April 2026, 12:28 PM IST
Topics : Block officers Maharajganj Sadar Block transfer