हिंदी
सोनौली बाजार में आग का तांडव
Maharajganj: महराजगंज जिले के भारत-नेपाल सीमा से सटे सोनौली कस्बे में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सुबह-सुबह एक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। एसएसबी रोड पर स्थित मां वैष्णो एंड गिफ्ट कार्नर में लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरे इलाके को हड़कंप में डाल दिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेज थी कि दुकान के अंदर रखा सामान कुछ ही देर में जलकर खाक होने लगा।
घटना में मां वैष्णो एंड गिफ्ट कार्नर के मालिक सन्नी गुप्ता को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आ रही है। दुकान में रखे गिफ्ट आइटम, सजावट का सामान, पैक्ड फूड आइटम और अन्य व्यापारिक सामग्री पूरी तरह से आग की चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कर्मचारियों और स्थानीय लोगों को सामान निकालने का मौका तक नहीं मिला।
महराजगंज: आनंदनगर रेलवे स्टेशन का DG Railway ने जाना हाल, बोले-यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय विधायक ऋषि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकान मालिक से पूरी घटना की जानकारी ली और नुकसान का जायजा भी लिया। विधायक ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया और प्रशासन से राहत उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।
महराजगंज: प्रेम की जिद ने मचाया सनसनीखेज हंगामा, तीन घंटे चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पढ़ें पूरी खबर
सोनौली चौकी इंचार्ज गौरव यादव ने घटना को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि उन्होंने कहा कि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और तकनीकी टीम को भी सूचित किया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 17 April 2026, 2:06 PM IST
Topics : India Nepal border Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Shop Fire Accident Short Circuit Fire Sonouli Fire