15 अगस्त से पहले भारत-नेपाल बॉर्डर पर अचानक बढ़ी सख्ती, सोनौली पहुंचे DM-SP; अलर्ट मोड में एजेंसियां
स्वतंत्रता दिवस से पहले महराजगंज के सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सोमवार को डीएम गौरव सिंह सोगरवाल और एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने भारत-नेपाल सीमा का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। SSB अधिकारियों के साथ बैठक में पेट्रोलिंग बढ़ाने, CCTV, डॉग स्क्वायड और आधुनिक उपकरणों से निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने निर्माणाधीन ICP का भी निरीक्षण किया।