हिंदी
डीएम–एसपी की नेपाल अधिकारियों संग अहम बैठक
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने पड़ोसी देश नेपाल के उच्च अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की, जिसमें उन्होंने सीमा सुरक्षा को लेकर व्यापक रणनीति तैयार की।
बैठक में अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम तथा चुनाव अवधि में विशेष सतर्कता बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, तस्करी, धन के अवैध प्रवाह या बाहरी हस्तक्षेप को सख्ती से रोका जाएगा।
सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (SSB) एवं स्थानीय थाना पुलिस को संयुक्त रूप से गश्त बढ़ाने, खुफिया सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित करने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सीमा चौकियों पर सघन चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन तलाशी लेने के निर्देश भी जारी किए गए।
अधिकारियों ने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते प्रभावी विधिक कार्रवाई की जा सके।
एसएसबी टीम के साथ पैदल गश्त
बैठक के उपरांत होली पर्व के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा के कस्बा सोनौली में डीएम और एसपी ने स्थानीय पुलिस व एसएसबी टीम के साथ संयुक्त पैदल गश्त की। इस दौरान आमजन से संवाद कर शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
महराजगंज में 24 लाख की सड़क पर भ्रष्टाचार और धांधली के बड़े आरोप, जांच के आदेश जारी
थाना प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और लगातार पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 1 March 2026, 6:57 PM IST
Topics : Election Preparation India Nepal border Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) UP Elections UP News