हिंदी
अवैध घुसपैठ करते श्रीलंकन नागरिक गिरफ्तार
Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सतर्कता रंग लाई है। महराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर पर देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब चेकिंग के दौरान एक विदेशी नागरिक को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ करते हुए पकड़ लिया गया। यह मामला सीमा सुरक्षा से जुड़े बड़े सवाल भी खड़े करता है।
महराजगंज पुलिस और इमिग्रेशन विभाग भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ और संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा और इमिग्रेशन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा पहले ही सीमा पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत सोनौली क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी।
Maharajganj News: पनियरा में विराट हिन्दू सम्मेलन का भूमि पूजन एवं जागरूकता रैली भव्य रूप से सम्पन्न
20 दिसंबर की रात करीब 9:45 बजे इमिग्रेशन अधिकारी रोहित सिंह अपनी टीम के साथ सोनौली सीमा क्षेत्र में नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में भारत-नेपाल सीमा के पास घूमता मिला। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच में उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।
पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति की पहचान केनेडी राजेन्द्रम के रूप में हुई है। यह मूलरूप से श्रीलंका का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि वह बिना किसी वैध पासपोर्ट या वीजा के भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था। यह खुलासा होते ही सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं।
आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को थाना सोनौली को सौंप दिया गया। इस मामले में थाना सोनौली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। यह पता लगाया जा सके कि वह भारत क्यों आया था और इसके पीछे कोई नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा।
Maharajganj News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, बच्चों ने दिखाया जोश और प्रतिभा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अवैध घुसपैठ, तस्करी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस और इमिग्रेशन की संयुक्त टीमें लगातार सक्रिय रहेंगी। आने वाले दिनों में सोनौली समेत पूरे सीमा क्षेत्र में निगरानी और ज्यादा कड़ी की जाएगी।
Location : Maharajganj
Published : 21 December 2025, 7:00 PM IST
Topics : Border Security Immigration Department India Nepal border Maharajganj News National Security