भारत के लिए बड़ी चुनौती हैं पड़ोसी देश, सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा साझा जिम्मेदारी
एचएबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल सेना का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने परमाणु शक्ति संपन्न पड़ोसी देशों को भारत की प्रमुख चुनौतियाँ बताते हुए सुदृढ़ सरकार, मजबूत सेना और रणनीतिक तैयारी की आवश्यकता पर बल दिया।