आंगनवाड़ी मानदेय पर महराजगंज में नाराजगी, सहायिका संगठन बोला- वादे के मुताबिक जारी हो शासनादेश

महराजगंज में आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने मानदेय में 4000 रुपय बढ़ोतरी के दावे पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। संगठन का कहना है कि मानदेय में 1500 की वृद्धि हुई, जबकि 2500 प्रोत्साहन राशि बढ़ाई गई। संगठन ने पूरे 4000 की बढ़ोतरी सुनिश्चित करने और जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 23 October 2026, 8:26 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 4000 रुपय की बढ़ोतरी के दावे को भ्रामक बताते हुए आंगनवाड़ी सहायिका संगठन ने शुक्रवार, 23 अक्टूबर को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। संगठन की मांग है कि सरकार वादे के मुताबिक मानदेय में पूरे 4000 रुपय की बढ़ोतरी का शासनादेश जल्द जारी करे, ताकि कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को इसका पूरा लाभ मिल सके।

4000 बढ़ोतरी के दावे पर संगठन ने क्या कहा?

नौतनवा क्षेत्र में सामने आए इस मामले में संगठन का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में 4000 की बढ़ोतरी की बात कही जा रही है, लेकिन वास्तविक मानदेय में केवल 1500 की ही वृद्धि हुई है। संगठन के मुताबिक, बाकी 2500 को प्रोत्साहन राशि के तौर पर बढ़ाया गया है।

इसी अंतर को लेकर संगठन ने सवाल उठाए हैं। उसका कहना है कि मानदेय में बढ़ोतरी और प्रोत्साहन राशि को एक समान बताने से कर्मचारियों के बीच भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है। संगठन ने सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और बढ़ोतरी से संबंधित आधिकारिक शासनादेश जारी करने की मांग की है।

पिता की बाइक चुराना पड़ा भारी… एक हफ्ते बाद बेटे ने चोर को दबोचा, तलाशी में मिला चाबियों का जखीरा

CM को भेजा ज्ञापन

CM को भेजा ज्ञापन

रमाकांती त्रिपाठी की अध्यक्षता में सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन की लीगल एडवाइजर रमाकांती त्रिपाठी एडवोकेट ने अध्यक्षता की, जबकि संगठन की अध्यक्ष कुसुम कांति त्रिपाठी के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मानदेय बढ़ोतरी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

संगठन ने ज्ञापन के जरिए मुख्यमंत्री से मांग की कि मानदेय में 4000 की पूर्ण बढ़ोतरी सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इस संबंध में जल्द से जल्द शासनादेश जारी किया जाए, जिससे लाभार्थियों को मिलने वाली वास्तविक राशि को लेकर स्थिति साफ हो सके।

गुलाबी मीनाकारी के फाइटर प्लेन ने मचाई धूम, काशी के कारीगर की कला देख विदेशों से आने लगे ऑर्डर

शासनादेश जारी करने की मांग

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांग है कि सरकार मानदेय और प्रोत्साहन राशि के बीच अंतर स्पष्ट करे और बढ़ोतरी को लेकर किए गए वादे को पूरा करे। संगठन का कहना है कि इस कदम से आंगनवाड़ी बहनों को उनका हक मिल सकेगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद रहीं। फिलहाल, संगठन की ओर से ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग सरकार तक पहुंचाई गई है। मानदेय में बढ़ोतरी के दावे और वास्तविक भुगतान की स्थिति पर आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

Location :  Maharajganj

Published :  23 October 2026, 8:26 PM IST

Related News

Advertisement