महराजगंज: आनंदनगर रेलवे स्टेशन का DG Railway ने जाना हाल, बोले-यात्रियों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता

महराजगंज में डीजी रेलवे प्रकाश डी ने आनंदनगर स्टेशन और GRP थाने का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पत्थरबाजी और जहरखुरानी को बड़ी चुनौती बताया। प्रदेश में 75 थानों के जरिए 1500 ट्रेनों की सुरक्षा हो रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 April 2026, 6:22 PM IST
google-preferred

Maharajganj: प्रदेश में रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी ने गुरुवार को आनंदनगर रेलवे स्टेशन और राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) थाने का औचक निरीक्षण किया। दोपहर करीब 1:45 बजे पहुंचे डीजी रेलवे को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाने के लॉकअप, अभिलेख और शस्त्रागार का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यात्री सुरक्षा सर्वोपरि

निरीक्षण के दौरान डीजी रेलवे ने कहा कि यात्री, उनका सफर और उनका सामान इनकी सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का तेजी से विकास हुआ है। जिससे रेलवे पुलिस की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई हैं।

पत्थरबाजी और जहरखुरानी बनी चुनौती

डीजी प्रकाश डी ने कहा कि ट्रेनों पर पत्थरबाजी और जहरखुरानी की घटनाएं रेलवे पुलिस के लिए गंभीर चुनौती हैं। इनसे निपटने के लिए ट्रेनों में सुरक्षा स्कॉर्ट की तैनाती की जा रही है। जिससे यात्रियों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

1500 ट्रेनों की सुरक्षा, 75 थाने सक्रिय

उन्होंने बताया कि प्रदेश में रेलवे पुलिस के 75 थाने और 6 प्रमुख अनुभाग प्रयागराज, आगरा, झांसी, लखनऊ, मुरादाबाद और गोरखपुर सक्रिय हैं। यह करीब 1500 ट्रेनों और प्लेटफार्मों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

Ambedkar Jayanti पर अलर्ट मोड में महराजगंज पुलिस, अफवाह उड़ाई तो होगी जेल

तकनीक से अपराध पर नियंत्रण

निरीक्षण के दौरान डीजी ने आधुनिक तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने बॉडी कैमरा और एक विशेष टैबलेट दिखाया, जिसमें करीब 40 हजार अपराधियों का डेटा मौजूद है। उन्होंने कहा कि ये तकनीक अपराध नियंत्रण में बेहद कारगर साबित हो रही है।

2325 बच्चों को परिवार से मिलाया

रेलवे पुलिस की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में 2325 भूले-भटके बच्चों को उनके परिजनों से मिलाया गया, जो एक सराहनीय पहल है।महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर मिशन शक्ति फेज-5 के तहत विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं को सुरक्षित यात्रा का माहौल मिल सके।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ गोरखपुर विनोद कुमार सिंह, सीओ बलिया सवी रतन गौतम, जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार यादव और आरपीएफ चौकी प्रभारी विजय तिवारी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  16 April 2026, 6:22 PM IST

Advertisement