Etah: पति से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ी महिला, गांव में हड़कंप

एटा में एक महिला का मोबाइल टावर पर चढ़ना लोगों के लिए हैरान करने वाला बन गया। इस घटना के पीछे की वजह और मौके पर जो कुछ हुआ, वह आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। आखिर क्यों महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया?

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 19 April 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Etah: एटा जिले के मिरहची थाना क्षेत्र के सिरसा टिप्पू गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही मिरहची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

घरेलू विवाद बना वजह

पुलिस के अनुसार, महिला का नाम कविता है, जो एटा के माया नगर की रहने वाली बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद गुस्से में आकर महिला ने यह कदम उठाया। हालांकि पुलिस और स्थानीय लोग महिला को समझाने में जुटे रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है कि महिला को सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पर पूरी नजर रखी जा रही है और महिला को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

Location :  Etah

Published :  19 April 2026, 11:49 AM IST

Advertisement