हिंदी
देश के सर्राफा बाजारों में इस हफ्ते सोने की कीमत ₹2620 प्रति 10 ग्राम तक गिरी। लखनऊ से लेकर मुंबई तक 24 कैरेट सोना ₹1.19 लाख से ₹1.23 लाख के बीच पहुंचा। विशेषज्ञों का कहना है- यह गिरावट अस्थायी है, आगे फिर से बढ़ सकते हैं दाम।
सोना हुआ सस्ता (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
New Delhi: त्योहारों की रौनक के बीच सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बीते सात दिनों में 24 कैरेट गोल्ड ₹2620 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। देश के प्रमुख सर्राफा बाजारों में सोने के रेट में गिरावट का सिलसिला जारी है। वहीं, चांदी भी सस्ती होकर ₹3000 प्रति किलोग्राम नीचे आ गई है। जानकारों का कहना है कि यह गिरावट "करेक्शन फेज" का हिस्सा है और निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने की कीमतों में नरमी आई है।
दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में 24 कैरेट गोल्ड अब ₹1,23,000 से ₹1,23,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,12,750 से ₹1,12,900 रुपये के आसपास है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव ₹1,23,150 और 22 कैरेट का ₹1,13,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यही रेंज देखने को मिली।
Today Gold Price: दिवाली में सोने-चांदी के दामों में हलचल, जानें आज का ताज़ा रेट और निवेश का हाल
शहर 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,12,900 1,23,150
मुंबई 1,12,750 1,23,000
अहमदाबाद 1,12,800 1,23,000
चेन्नई 1,12,750 1,23,000
कोलकाता 1,12,750 1,23,000
हैदराबाद 1,12,750 1,23,000
जयपुर 1,12,900 1,23,150
भोपाल 1,12,800 1,23,000
लखनऊ 1,12,900 1,23,150
चंडीगढ़ 1,12,900 1,23,150
मध्य प्रदेश के इंदौर सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना ₹100 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ, जिससे औसत रेट ₹1,21,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा और कानपुर में 3 नवंबर 2025 को 24 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत ₹1,19,440 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। 22 कैरेट सोना ₹1,13,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स-इंटरनेट)
चांदी की बात करें तो बीते सप्ताह इसकी कीमत में ₹3,000 प्रति किलो की गिरावट आई है। फिलहाल देशभर में औसत चांदी का भाव ₹1,52,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि, इंदौर में शनिवार को ₹600 की मामूली बढ़त के साथ चांदी ₹1,50,800 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी का हाजिर भाव हल्की बढ़त के साथ $48.97 प्रति औंस पर पहुंचा।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस साल सोने की कीमतों में करीब 50% की तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद अब बाजार में करेक्शन फेज चल रहा है। वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और निवेशकों की मुनाफावसूली से सोने के दामों में दबाव आया है। वहीं, घरेलू बाजार में त्योहारी सीजन के बाद मांग में हल्की कमी ने भी सोने की कीमतों पर असर डाला है।
जानकारों का मानना है कि आने वाले कुछ हफ्तों में सोने के दामों में सीमित उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जियो-पॉलिटिकल तनाव या आर्थिक अस्थिरता बढ़ती है, तो सोने की कीमत फिर से उछाल पकड़ सकती है। वहीं, डॉलर कमजोर होने या कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की स्थिति में निवेशक दोबारा गोल्ड में भरोसा दिखा सकते हैं।
अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मौजूदा गिरावट एक अच्छा अवसर साबित हो सकता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि निवेशक शॉर्ट टर्म प्रॉफिट के बजाय लॉन्ग टर्म होल्डिंग के नजरिए से सोने में निवेश करें। हालांकि, स्थानीय बाजारों में दामों में मामूली अंतर हो सकता है, इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर्स से ताजा भाव जरूर जांचें।