हिंदी
Farrukhabad: जनपद के नवागत जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक मशीनरी को गति देना शुरू कर दिया है। जनपद में आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा को पारदर्शी, सुरक्षित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट में मैराथन समीक्षा बैठक की।
अभ्यर्थियों की सुविधा सर्वोपरि स्टेशनों पर बनेंगे हेल्प सेंटर,जिलाधिकारी ने बैठक में सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर विशेष हेल्प सेंटर स्थापित किए जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले युवाओं को केंद्रों तक पहुंचने में उचित मार्गदर्शन मिल सके। सभी परीक्षा केंद्रों पर अनिवार्य रूप से क्लॉक रूम (सामान रखने की जगह) की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बढ़ते तापमान और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को देखते हुए जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में ORS के पैकेट और जीवन रक्षक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहेगा।
Census 2027: फर्रुखाबाद में शुरू हुआ विशेष प्रशिक्षण… हर घर तक पहुंचेगी सटीक गिनती
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती सुनिश्चित की गई है। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता और सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
डीएम ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि अभ्यर्थी तनावमुक्त होकर परीक्षा दें। केंद्र से लेकर परिवहन केंद्रों तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद होनी चाहिए।
फर्रुखाबाद : पदभार संभालते ही एक्शन मोड में डीएम अंकुर लाठर, अफसरों में मचा हड़कंप
इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहित जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
Location : Farrukhabad
Published : 21 April 2026, 11:58 PM IST