Farrukhabad: ट्रेन की चपेट में आने से महिला के दोनों पैर कटे, पति को भीड़ ने बनाया बंधक
कमालगंज के शेखपुर में शनिवार को रेलवे ट्रैक पर हुए दर्दनाक हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला के दोनों पैर कट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लहूलुहान हालत में उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तत्काल लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया।