हिंदी
हाफिज तालिब सिद्दीकी ने अनाथ बच्चों की थामी जिम्मेदारी
Farrukhabad: फर्रुखाबाद से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है, जो दिल को झकझोर भी देती है और इंसानियत पर भरोसा भी मजबूत करती है। कमालगंज क्षेत्र के जरारी खलासपुर गांव में हुए एक दर्दनाक हत्याकांड के बाद आठ मासूम बच्चे अनाथ हो गए। परिवार पर टूटा इस दुख के पहाड़ के बीच अब समाजसेवी आगे आकर इन बच्चों का सहारा बन रहे हैं।
फर्रुखाबाद से बड़ी खबर। कमालगंज के जरारी खलासपुर गांव में हुए दर्दनाक हत्याकांड के बाद 8 मासूम बच्चे अनाथ हो गए। इस मुश्किल घड़ी में हाफिज तालिब सिद्दीकी ने आगे बढ़कर 11 हजार रुपये की मदद क्यूआर कोड के जरिए बच्ची सोनम के नाम ट्रांसफर की और राशन का भी इंतजाम कराया।#Farrukhabad… pic.twitter.com/ZhUOX7oAG7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 14, 2026
जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कठेरिया समाज के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लेकिन इस वारदात का सबसे बड़ा असर उन आठ मासूम बच्चों पर पड़ा, जो अचानक मां के साए से महरूम हो गए और पिता के जेल जाने के बाद पूरी तरह बेसहारा हो गए। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता जता रहे हैं।
फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से चिपक कर ग्रामीण की मौत, इलाके में मचा कोहराम
ऐसे मुश्किल वक्त में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और प्रदेश महासचिव हाफिज तालिब सिद्दीकी ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता क्यूआर कोड के माध्यम से दी। खास बात यह है कि यह राशि बच्ची सोनम के नाम से बनवाए गए क्यूआर कोड पर ट्रांसफर की गई, ताकि बच्चों की जरूरतों को सीधे पूरा किया जा सके।
इस पहल को क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया जा रहा है। अलग-अलग समाज और वर्ग के लोग एकजुट होकर बच्चों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और मुश्किल समय में एकता की ताकत दिखाती है। हाफिज तालिब सिद्दीकी की इस दरियादिली की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।
Location : Farrukhabad
Published : 14 February 2026, 10:42 PM IST
Topics : AIMIM Farrukhabad farrukhabad news Talib Siddiqui