यूपी के कई जिलों में बाढ़ का खतरा, गंगा का भी रौद्र रूप, फर्रुखाबाद से बुंदेलखंड तक अलर्ट, हजारों लोग प्रभावित
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गंगा और दूसरी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से बाढ़ का संकट गहरा गया है। फर्रुखाबाद में गंगा चेतावनी बिंदु पार कर चुकी हैं और 66 गांवों के करीब 60 हजार लोग प्रभावित हैं। कई गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए हैं। ग्रामीण नाव और सड़क किनारे शरण लेकर गुजर-बसर करने को मजबूर हैं।