हिंदी
अक्षय तृतीया के बाद सोना-चांदी सस्ता (Img- Internet)
New Delhi: अक्षय तृतीया के बाद सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ती नजर आ रही है। एक दिन की स्थिरता के बाद राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 10 रुपये तक घट गए हैं। इससे पहले बाजार में हलचल देखने को मिली थी, जब 19 अप्रैल को सोने के भाव में तेज उछाल आया था। उस दिन 24 कैरेट सोना 810 रुपये और 22 कैरेट सोना 750 रुपये महंगा हुआ था।
देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,55,920 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,42,940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,770 रुपये और 22 कैरेट का 1,42,790 रुपये है।
दक्षिण भारत में चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट सोना 1,56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर और अहमदाबाद में भी कीमतें लगभग समान स्तर पर बनी हुई हैं।
सोने-चांदी के आयात की मंजूरी, राहत मिलने से कारोबारी खुश
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी आज 100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हुई है। दिल्ली में इसका भाव अब 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
दिल्ली के अलावा मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी कीमत पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी बनी हुई है। वहां एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,79,900 रुपये है। पिछले कुछ दिनों में चांदी के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया है 17 अप्रैल को इसमें 5,000 रुपये की गिरावट आई थी, जबकि 18 अप्रैल को यह 10,000 रुपये तक महंगी हो गई थी।
सोने और चांदी की कीमतों में हालिया उतार-चढ़ाव के पीछे कई वैश्विक कारण माने जा रहे हैं। खासकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार के संकेतों का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं, जिससे कीमतों में तेजी या गिरावट देखने को मिलती है।
Gold Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, अक्षय तृतीया से पहले बढ़ी मांग, जानिये ताजा रेट
विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों की दिशा वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर निर्भर करेगी। खासकर अमेरिका के रिटेल सेल्स, हाउसिंग डेटा और कंज्यूमर सेंटिमेंट जैसे आंकड़े बाजार को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें और अमेरिका व ब्रिटेन के मैन्युफैक्चरिंग तथा सर्विस सेक्टर के PMI डेटा भी अहम भूमिका निभाएंगे।
Location : New Delhi
Published : 20 April 2026, 9:42 AM IST