हिंदी
शेयर मार्केट में आई तेजी
New Delhi: पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को राहत की सांस ली। जैसे ही अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत की खबर सामने आई, बाजार में सकारात्मक माहौल बन गया। इसी के साथ कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया। नतीजा शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी ने जोरदार छलांग लगा दी।
शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ खुले और शुरुआती घंटों में शानदार बढ़त दर्ज की। BSE Sensex 445.82 अंक उछलकर 78,966.12 के स्तर पर पहुंच गया, जबकि Nifty 50 121.15 अंक की बढ़त के साथ 24,486 के पार चला गया। यह तेजी बाजार के मजबूत सेंटीमेंट को दर्शाती है।
क्या रेलवे के शेयर फिर पटरी पर लौटे? दो दिन की तेजी की बड़ी वजह समझिए
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से कई दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। Adani Ports और ICICI Bank के शेयर करीब 2% तक चढ़े। इसके अलावा Axis Bank, InterGlobe Aviation, NTPC और HDFC Bank भी बढ़त में रहे। वहीं दूसरी ओर आईटी और सीमेंट सेक्टर पर दबाव नजर आया। Infosys, Tech Mahindra, TCS और UltraTech Cement के शेयरों में गिरावट देखी गई।
शेयर बाजार में तेजी के बावजूद रुपये पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। भारतीय मुद्रा शुरुआती कारोबार में 16 पैसे गिरकर 93.32 प्रति डॉलर पर पहुंच गई। हालांकि विदेशी निवेश और बाजार की मजबूती ने रुपये को कुछ हद तक सहारा भी दिया।
वैश्विक स्तर पर Brent Crude Oil की कीमतों में गिरावट बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर रही। ब्रेंट क्रूड करीब 0.51% गिरकर 94.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। विशेषज्ञों का मानना है कि तेल की कीमतों में यह नरमी इस बात का संकेत है कि निवेशकों को उम्मीद है कि पश्चिम एशिया का तनाव ज्यादा लंबा नहीं चलेगा।
मजबूत शुरूआत के बाद शेयर बाजार लुढ़का Hindalco में 2.8 फीसदी की तेजी
एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिला। KOSPI, Nikkei 225 और Hang Seng बढ़त में रहे, जबकि Shanghai Composite कमजोर रहा। वहीं विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 1,059.93 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जिससे बाजार पर हल्का दबाव बना रहा।
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल बाजार पूरी तरह खबरों पर निर्भर है। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रणनीतिकार वीके विजयकुमार के मुताबिक, बाजार उम्मीद और डर के बीच झूलता रहेगा। अगर अमेरिका-ईरान तनाव कम होता है तो बाजार में तेजी जारी रह सकती है, लेकिन हालात बिगड़ने पर कच्चे तेल की कीमतें फिर उछल सकती हैं, जिसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा।
Location : New Delhi
Published : 21 April 2026, 2:46 PM IST