Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 95 डॉलर के पार, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें अपने शहर का रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। इसके बीच शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हुए। गाजियाबाद, गुरुग्राम और पटना में कीमतों में राहत मिली, जबकि महानगरों में रेट स्थिर रहे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 5 June 2026, 8:17 AM IST
google-preferred

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच शुक्रवार सुबह देशभर में पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी ताजा कीमतों में कई शहरों में राहत देखने को मिली है, जबकि कुछ स्थानों पर मामूली बदलाव दर्ज किया गया है। हालांकि देश के चारों प्रमुख महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में ईंधन की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर के पार

ग्लोबल मार्केट में इस सप्ताह कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला है। सप्ताह की शुरुआत में जहां ब्रेंट क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा था, वहीं अब इसकी कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। वहीं अमेरिकी डब्ल्यूटीआई क्रूड भी बढ़त के साथ 92.71 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में आई इस तेजी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिल रहा है।

गाजियाबाद, गुरुग्राम और पटना में मिली राहत

सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक गाजियाबाद में पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 101.73 रुपये प्रति लीटर और डीजल 14 पैसे घटकर 95.22 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल 13 पैसे की गिरावट के साथ 102.84 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.51 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

Petrol Diesel Price: क्रूड ऑयल में फिर उछाल, पेट्रोल-डीजल फिलहाल स्थिर, आगे बढ़ सकते हैं दाम

बिहार की राजधानी पटना में भी वाहन चालकों को राहत मिली है। यहां पेट्रोल 87 पैसे सस्ता होकर 113.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84 पैसे घटकर 99.36 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

चारों महानगरों में स्थिर रहे भाव

देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये और डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की समीक्षा प्रतिदिन की जाती है। सरकारी तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे नए रेट जारी करती हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो जाते हैं। ईंधन की कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य शुल्क शामिल होने के कारण उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल मूल कीमत से कहीं अधिक दरों पर खरीदना पड़ता है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानिए मुंबई समेत बड़े शहरों में आज क्या है कीमत

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो आने वाले दिनों में घरेलू ईंधन कीमतों पर इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकता है।

Location :  New Delhi

Published :  5 June 2026, 8:17 AM IST

Advertisement