हिंदी
होमगार्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी
Raebareli: जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका व पुलिस अधीक्षक रवि कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा पुलिस में होमगार्ड्स के पदों पर इनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा को शुचितापूर्ण, नकलविहीन, निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु बैठक सम्पन्न हुई।
क्या है पूरी खबर?
जिलाधिकारी ने बताया कि उक्त परीक्षा 25, 26 व 27 अप्रैल 2026 को प्रत्येक दिवस को दो पाली में प्रथम पाली समय प्रातः 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक व द्वितीय पाली समय अपरान्ह 03ः00 बजे से 05ः00 बजे तक जनपद के 10 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। जनपद में प्रत्येक पाली में कुल 3504 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। प्रश्नगत परीक्षा के अवसर पर कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित कराने एवं परीक्षा को शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किये गये है।
सेक्टर का भ्रमण
परीक्षा केन्द्र पर तैनात स्टैटिक मजिस्ट्रेट आवंटित परीक्षा केन्द्रों की भौगोलिक स्थिति की जानकारी ससमय अवश्य कर लेंगे और परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व कम से कम 03 घंटा पहले अनिवार्य रूप से पहुंच जायेगें। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग, सी०सी० टी०वी० कन्ट्रोल रूम इत्यादि का निरीक्षण करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने सेक्टर का भ्रमण कर आवागमन के मार्गों तथा विशेष परिस्थितियों में प्रयुक्त होने वाले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी ससमय अवश्य कर लें। सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान केन्द्र व्यवस्थापक से समन्वय बनाते हुए परीक्षा केन्द्र पर समस्त व्यवस्थाएं एवं औपचारिकताएं पूर्ण करायेंगे।
घरवाले को छोड़कर भागी थी महिला, अब बाहरवाले ने कर दिया गंदा कांड, पढ़ें महराजगंज की सनसनीखेज खबर
केन्द्र व्यवस्थापक द्वारा तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सहायक केन्द्र व्यवस्थापक, परीक्षा सहायक व कार्यदायी संस्था (गोपनीय), कार्यदायी संस्था (सुरक्षा), के प्रतिनिधि, तैनात पुलिस बल से समन्वय स्थापित कर अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को पूर्ण कराकर उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुरूप ससमय अनुपालन कराते हुए परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। सेक्टर मजिस्ट्रेट/स्टैटिक मजिस्ट्रेट, उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों का अक्षरशः त्रुटिरहित अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा।
महराजगंज: पकड़ी रेंज के जंगल में कई किलोमीटर तक धधकी आग, वन विभाग में हड़कंप
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला समन्वयक परीक्षा संचालन डॉ श्रीकांत उपाध्याय, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण व सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक आदि उपस्थित रहें।
Location : RaeBareli
Published : 21 April 2026, 9:14 PM IST
Topics : Home guard exam Latest News raebareli news UP Exam