नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पूछताछ के दौरान युवक की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल कॉलेज रेफर…

खामपार थाने में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले गई।

Updated : 28 October 2026, 8:24 PM IST
google-preferred

देवरिया: खामपार थाने में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने के आरोप में पूछताछ के लिए लाए गए युवक की बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण तबीयत खराब होने की बात बताई। बेहतर इलाज के लिए युवक को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।

नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये

पुलिस के अनुसार, कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के बड़हरा बाजार निवासी दुर्गेश बांसफोर पुत्र इमरती ने खामपार थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि खामपार निवासी इरफान आलम पुत्र असलम ने नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे रुपये लिए हैं।शिकायत की जांच के सिलसिले में पुलिस ने इरफान आलम को मंगलवार शाम करीब सात बजे पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। पुलिस का कहना है कि इस संबंध में थाने पर पूछताछ का तस्करा भी दर्ज किया गया था।

बलिया में बारात से लौट रही महिला के साथ मारपीट और लूट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे इरफान ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए सीएचसी भाटपार रानी ले गई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।

बलिया में बारात से लौट रही महिला के साथ मारपीट और लूट का आरोप, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज; पुलिस जांच में जुटी

मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान डॉक्टरों ने मिर्गी का दौरा पड़ने के कारण उसकी तबीयत बिगड़ने की बात बताई। इसके बाद बेहतर उपचार के लिए उसे परिजनों के साथ बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। इस मामले में क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने भी पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई और युवक के उपचार के संबंध में जानकारी दी।

Location :  देवरिया

Published :  28 October 2026, 8:24 PM IST

Advertisement