Budaun: चलती बाइक से छीना-झपटी के दौरान महिला की गिरकर मौत, पति-बेटा घायल

यूपी के बदायूं में लुटेरे बेखौफ हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास यात्री शेड के निकट मंगलवार देर शाम को काली कार सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार परिवार से लूटपाट की। छीना-झपटी के दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 April 2026, 12:29 AM IST
google-preferred

Budaun: जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास यात्री शेड के निकट मंगलवार देर शाम को कार सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार परिवार से लूटपाट की। छीना-झपटी के दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और बेटा भी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद लुटेरे बैग लेकर फरार हो गए।

मृतक और घायल की पहचान

मृतक महिला ओमवती (55) पत्नी नेकराम निवासी शेरपुर, थाना हजरतपुर की रहने वाली थी। घायलों में पति नेकराम (60) पुत्र मुन्नालाल और बेटा अरुण (19) पुत्र नेकराम शामिल हैं। तीनों लोग शेरपुर से थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भात पहनाने के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

मृतक महिला की फाइल फोटो

बदायूं जिला अस्पताल में बरामदे में नमाज का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

ऐसे हुई वारदात

घायल नेकराम ने बताया कि वह बेटे और पत्नी के साथ बाइक से रसूलपुर जा रहे थे। संजरपुर के पास यात्री शेड के निकट पीछे से आई काली कार सवार बदमाशों ने ओमवती के कंधे पर टंगे बैग को झपट लिया। बैग खींचने से ओमवती चलती बाइक से नीचे गिर गई। महिला के गिरते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे नेकराम और अरुण भी सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

मामले की जांच करती पुलिस

बदायूं में बाइक सवार ने युवक को कुचला, बाराबंकी में सड़क पर गिरे लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंदा

पुलिस की कार्रवाई

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस द्वारा तीनों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने ओमवती को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पुलिस अफसर भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

खबर अपडेट हो रही है...

Location :  Budaun

Published :  22 April 2026, 12:29 AM IST

Advertisement