बदायूं के जिला महिला अस्पताल में सोमवार शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पानी की टंकी पर चढ़ गई और ऊपर से ईंट-पत्थर फेंकने लगी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और अस्पताल स्टाफ ने करीब ढाई घंटे तक समझाने और रेस्क्यू की कोशिश की। आखिरकार महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
बदायूं में नशे में खूनी खेल: मामा ने भांजे की गोली मारकर हत्या की, बचाने आई बहन भी घायल,कादरचौक के भगतपुर गांव की घटना, आरोपी फरार, पुलिस की तलाशी जारी।
बदायूं के बिसौली थाना क्षेत्र की खाटू श्याम कॉलोनी में 9 जून को दिनदहाड़े हुई चोरी का पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा कर दिया है। एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर पुलिस ने शातिर चोर रवि सिंह उर्फ सिद्धू को गिरफ्तार कर उसके पास से 1,90,400 रुपये की शत-प्रतिशत नगदी और जेवर बरामद कर लिए हैं।
उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है और आए दिन मुठभेड़ों की खबरें सुर्खियां बन रही हैं। ताजा मामला में पुलिस ने बदायूं में शातिर चोर को मुठभेड़ के बाद काबू किया।
यूपी के बदायूं में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामले में शुक्रवार रात को तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार एक परिवार से नकदी और जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने पीड़ितों से हाथापाई भी की।
यूपी के बदायूं में लुटेरे बेखौफ हैं। अलापुर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव के पास यात्री शेड के निकट मंगलवार देर शाम को काली कार सवार बदमाशों ने चलती बाइक पर सवार परिवार से लूटपाट की। छीना-झपटी के दौरान बाइक पर पीछे बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई।
बदायूं के उझानी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। परिजनों ने करीबी दोस्त पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
बदायूं से बुधवार को सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे एक युवक का खून से लथपथ शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एक गरीब दलित किसान के साथ अन्याय का मामला सामने आया है, जहां दबंगों ने उसकी पट्टे की जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया। घटना की जानकारी के लिए पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट