बदायूं जिला अस्पताल में बरामदे में नमाज का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

बदायूं जिला अस्पताल परिसर में सीएमएस कार्यालय के बाहर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। अस्पताल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और व्यक्ति की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 April 2026, 6:54 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने पूरे प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है। जिला अस्पताल पुरुष परिसर के सीएमएस कार्यालय के बाहर बरामदे में एक व्यक्ति के नमाज अदा करने का दृश्य वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया। कुछ ही घंटों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया और इसके बाद अस्पताल प्रशासन से लेकर स्थानीय स्तर तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर एक सरकारी अस्पताल परिसर में यह गतिविधि कैसे और किन हालात में हुई।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे का बताया जा रहा है। इसमें एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में स्थित सीएमएस कार्यालय के बाहर बरामदे में नमाज पढ़ते हुए दिखाई दे रहा है। हालांकि अब तक इस व्यक्ति की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है कि वह मरीज था। तीमारदार था या फिर कोई बाहरी व्यक्ति।

वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के बीच भी इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कई लोग इसे नियमों के उल्लंघन के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ इसे व्यक्तिगत धार्मिक स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बदायूं में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार में तीसरी मौत से हड़कंप

अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संबंधित व्यक्ति अस्पताल में किस मकसद से आया था और वह परिसर में उस स्थान तक कैसे पहुंचा। सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Location :  Budaun

Published :  21 April 2026, 6:54 PM IST

Advertisement