बदायूं में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार में तीसरी मौत से हड़कंप

बदायूं के उदईया नगला गांव में 65 वर्षीय महिला ने मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार पहले ही दो मौतों का दर्द झेल चुका था, जिससे वह पूरी तरह टूट गई थी।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 21 April 2026, 4:19 PM IST
google-preferred

Budaun: जिले के उसावां इलाके से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरे गांव की रफ्तार रोक दी है। सुबह होते ही जैसे ही इस दर्दनाक घटना की जानकारी फैली, सड़कों पर लोगों की भीड़ जुटने लगी और हर कोई एक ही बात करता दिखा कि आखिर एक परिवार कितनी तकलीफ झेल सकता है। जिस घर में पहले ही दो मौतों का सन्नाटा पसरा था। वहां एक और दर्दनाक घटना ने माहौल को और भारी कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था।

घटना का पूरा मामला

यह मामला जनपद बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव उदईया नगला का है। जहां 65 वर्षीय रियाशवती पत्नी नेत्रपाल अपने परिवार के साथ रहती थीं। जानकारी के अनुसार रियाशवती लंबे समय से मानसिक बीमारी से जूझ रही थीं और परिवारिक दुखों ने उनकी हालत को और ज्यादा बिगाड़ दिया था। देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में उन्होंने अपने ही घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

परिजनों के मुताबिक, यह परिवार पहले ही बड़े सदमे से गुजर चुका था। रियाशवती के बेटे अखिलेश ने करीब दो साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद परिवार पूरी तरह टूट गया था। इसके बाद उनके पति नेत्रपाल की भी अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। लगातार दो बड़ी मौतों ने रियाशवती को अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था और वह मानसिक तनाव में रहने लगी थीं।

बदायूं में सियासी वार: महिला आरक्षण बिल पर गरजे धर्मेंद्र यादव, भाजपा को लेकर कही ये बड़ी बात

देर रात की दर्दनाक घटना

बताया जा रहा है कि घटना देर रात हुई, जब घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान रियाशवती अपने कमरे में गईं और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी को इस बात का अंदाजा तक नहीं था कि ऐसा खौफनाक कदम उठाया जाएगा। सुबह जब परिवार के लोगों ने उन्हें देखा तो घर में कोहराम मच गया और चीख-पुकार से पूरा माहौल गूंज उठा।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही थाना उसावां पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला मानसिक तनाव और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

Location :  Budaun

Published :  21 April 2026, 4:19 PM IST

Advertisement