हिंदी
चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
New Delhi: देश के चुनावी माहौल में एक बयान ने सियासी तापमान अचानक बढ़ा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान ने राजनीति में नया तूफान खड़ा कर दिया है। बयान सामने आते ही सत्ताधारी बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया और अब मामला चुनाव आयोग तक पहुंच चुका है।
तमिलनाडु में एक रैली के दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना आतंकवादी से कर दी। इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया और बीजेपी ने इसे न सिर्फ अपमानजनक, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया।
एक बयान और सियासत में भूचाल: खरगे के बयान पर बवाल, बीजेपी ने मांगी माफी
इस विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को औपचारिक पत्र लिखा है। पार्टी का कहना है कि यह बयान सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता (MCC) का उल्लंघन है और इस पर तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए।
बीजेपी ने चुनाव आयोग से मांग की है कि मल्लिकार्जुन खरगे को सार्वजनिक रूप से माफी मांगने या अपना बयान वापस लेने का निर्देश दिया जाए। इसके अलावा पार्टी ने यह भी कहा है कि चुनावी मर्यादा बनाए रखने के लिए उनके प्रचार अभियान पर प्रतिबंध या अन्य सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।
दिल्ली में पीएम मोदी से मिले बिहार के सीएम सम्राट, शिष्टाचार या सियासी संकेत?
बीजेपी ने इस मामले को केवल राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं रखा, बल्कि कानूनी कार्रवाई की भी मांग की है। पार्टी ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं—175, 171/174 और 356(1) का हवाला देते हुए खरगे के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई शुरू करने की अपील की है। बीजेपी का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएं, उसके आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।
Location : New Delhi
Published : 21 April 2026, 9:31 PM IST