BJP और RSS वाले बयान पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, राहुल गांधी के खिलाफ अब क्या होगा?
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी के विवादित बयान से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। यह मामला उनके उस बयान से जुड़ा है जिसमें उन्होंने बीजेपी, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ाई की बात कही थी। अब कोर्ट के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं, जिससे सियासी असर भी देखने को मिल सकता है।