हिंदी
New Delhi: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को लोकसभा में वंदे मातरम् के 150 साल पूरे होने पर हुई चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भाषण तो अच्छे देते हैं, लेकिन तथ्यों में कमजोर होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय गीत पर इस समय चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि पश्चिम बंगाल का विधानसभा चुनाव नजदीक है, और सरकार चाहती है कि इस मुद्दे से ध्यान भटकाया जाए।
प्रियंका गांधी ने कहा कि वंदे मातरम् पर चर्चा की कोई आवश्यकता नहीं थी, क्योंकि यह गीत देश के हर नागरिक के दिल में बसा है और यह देश की भावना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि वंदे मातरम् के महत्त्व पर चर्चा करने की बजाय सरकार को ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्रियंका ने आरोप लगाया कि सरकार देश की वर्तमान और भविष्य की समस्याओं से मुंह मोड़कर केवल चुनावी लाभ लेने के लिए ऐसी चर्चा करवा रही है।
प्रियंका ने आगे कहा, 'यह एक संकीर्ण राजनीति है, जो केवल पश्चिम बंगाल के चुनाव को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह बहस देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को नजरअंदाज करने के लिए की जा रही है, और आरोप लगाया कि मोदी सरकार उनके खिलाफ नए आरोप लगा रही है। प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों को भी निशाने पर लिया और कहा, "उनकी नीतियां देश को कमजोर कर रही हैं और उनका आत्मविश्वास घटता जा रहा है।'
Location : New Delhi
Published : 9 December 2025, 1:55 PM IST
Topics : BJP vs Congress Modi government Parliament Winter Session Priyanka Gandhi Vande Mataram Debate