मोदी मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलें तेज, इन मंत्रियों की होगी छुट्टी, इनका बढ़ेगा कद
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और सामाजिक न्याय मंत्री बीएल वर्मा का राज्यसभा कार्यकाल समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चा तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए अपने 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा को टिकट नहीं दिया गया है।