हिंदी
राजस्थान के मुख्य सचिव सुधांश पंत
Jaipur: राजस्थान की नौकरशाही में इस वक्त बड़ी हलचल मची हुई है। राज्य के मुख्य सचिव सुधांश पंत का दिल्ली तबादला कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट अपॉइंटमेंट कमेटी ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है।
सुधांश पंत की नई नियुक्ति 30 नवंबर से प्रभावी होगी, जब मौजूदा सचिव अमित यादव सेवानिवृत्त होंगे। यह फैसला आते ही राजस्थान के प्रशासनिक हलकों में चर्चा का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि पंत का तबादला राज्य की नौकरशाही में आने वाले बड़े फेरबदल का संकेत है।
सुधांश पंत 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उ न्हें 1 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने राज्य का मुख्य सचिव बनाया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई प्रशासनिक सुधारों को आगे बढ़ाया और अधिकारियों को अनुशासन में रहने की सलाह दी।
चार दिन पहले खरीदी थी कार, फिर की रेकी और हुआ धमाका; पढ़ें दिल्ली ब्लास्ट में एक और बड़ा खुलासा
दिलचस्प बात यह है कि तबादले से एक दिन पहले ही पंत ने सीओएस (कमेटी ऑफ सेक्रेटरीज) की बैठक में अफसरों से कहा था, “अपना आचरण सुधारिए, जल्द एक बड़ा धमाका होने वाला है। लोग कहेंगे कि क्या सभी ऐसे ही होते हैं।” उनके इस बयान के कुछ ही घंटे बाद उनका केंद्र में ट्रांसफर आदेश जारी हो गया। इससे सचिवालय में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि क्या सुधांश पंत को पहले से इस निर्णय की जानकारी थी।
सुधांश पंत की शुरुआती पोस्टिंग 1993 में जयपुर में एसडीओ के रूप में हुई थी। इसके बाद वे जैसलमेर और झुंझुनूं के कलेक्टर रहे। अपने तीन दशक लंबे करियर में उन्होंने केंद्र और राज्य, दोनों स्तरों पर कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं।
Delhi Blast Update: खतरे में वेस्ट यूपी, ATS ने अब तक 7 लोगों को दबोचा, पढ़ें ताजा अपडेट
गहलोत सरकार के दौरान उनका तीन बार तबादला हुआ, फिर भी उन्होंने अपनी कार्यकुशलता और निष्पक्ष छवि के कारण प्रशासन में विशेष पहचान बनाई। कहा जाता है कि वे फैसले लेने में तेज़ और सख्त रुख अपनाने वाले अधिकारी हैं। राजस्थान के राजनीतिक और नौकरशाही हलकों में अब यह सवाल उठ रहा है कि उनके बाद नया मुख्य सचिव कौन होगा। इस पद के लिए कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के नाम चर्चा में हैं।
Location : Jaipur
Published : 11 November 2025, 2:19 PM IST