IIT-IIM से लंदन की नौकरी, फिर IRS-IPS और IAS का सफर; आखिर क्यों दिव्या मित्तल ने छोड़ दी प्रशासनिक सेवा?
IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने लंदन की नौकरी छोड़कर देश सेवा का रास्ता चुना। UPSC में तीन बार सफलता हासिल कर पहले IRS, फिर IPS और आखिरकार IAS बनीं। 2013 बैच की इस चर्चित अधिकारी का इस्तीफा अब मंजूर हो चुका है, जिससे उनका सफर फिर चर्चा में है।