Sultanpur News: नुक्कड़ नाटक से योजनाओं का प्रचार, सेवा शिविरों में लोगों को मिली सरकारी सुविधाओं की जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सुलतानपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। नुक्कड़ नाटक, डिजिटल रील अभियान और सेवा शिविरों के जरिए लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविरों में स्वास्थ्य, दिव्यांगजन कल्याण और मतदाता पंजीकरण जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।