हिंदी
AI Impact Summit को सरकार ने 5 से बढ़ाकर 6 दिन का कर दिया है। 20 और 21 फरवरी को पब्लिक के लिए AI Expo खोला जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर एक्स्पो का दौरा किया। AI के जरिए किसानों और दिव्यांगजनों के लिए नए समाधान पेश किए गए।
AI Impact Summit
New Delhi: टेक्नोलॉजी की दुनिया से बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने AI Impact Summit को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब यह इवेंट 5 की जगह पूरे 6 दिन तक चलेगा। पहले यह समिट शुक्रवार को खत्म होने वाला था, लेकिन अब इसका समापन शनिवार 21 फरवरी को होगा। सरकार का कहना है कि बढ़ती दिलचस्पी और भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग इस इवेंट का हिस्सा बन सकें।
पब्लिक के लिए एक्स्पो 20 और 21 फरवरी को ओपन
AI Expo की टाइमिंग पहले ही बढ़ाई जा चुकी थी। अब एक दिन और जुड़ने से विजिटर्स को और मौका मिलेगा। हालांकि, आम जनता के लिए एक्स्पो गुरुवार तक बंद रहेगा। पब्लिक के लिए इसे 20 और 21 फरवरी को खोला जाएगा। सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिससे छात्र, प्रोफेशनल्स और स्टार्टअप्स इस टेक्नोलॉजी को करीब से देख सकें।
300 से ज्यादा एग्जिबिशन बने आकर्षण
AI Impact Summit के दौरान एक्स्पो एरिया में 300 से अधिक एग्जिबिशन लगाए गए हैं। देश-विदेश की कंपनियों ने अपने AI बेस्ड प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशंस का प्रदर्शन किया है। यहां दिखाया गया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस खेती, हेल्थ, एजुकेशन और फाइनेंस जैसे सेक्टर्स में गेम चेंजर साबित हो सकता है।
इस समिट का उद्घाटन Narendra Modi ने किया। उन्होंने एग्जिबिशन का दौरा किया और स्टॉल्स पर जाकर कंपनियों से बातचीत भी की। इसके बाद उन्होंने X प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो पोस्ट शेयर किया, जिसमें एक्स्पो टूर के खास पलों को दिखाया गया।
किसानों और दिव्यांगजनों के लिए AI की ताकत
प्रधानमंत्री के पोस्ट में एक खास डेमो भी दिखाया गया। जिसमें बताया गया कि किसान कैसे सोलर पावर को सिर्फ वॉयस कमांड देकर बेच सकते हैं। AI की मदद से बिजली बिक्री की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है और पैसे सीधे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं।
इसके अलावा कंपनियों ने यह भी दिखाया कि नेत्रहीन और बधिर दिव्यांगजनों के लिए AI कितनी मददगार साबित हो सकती है। रियल टाइम ट्रांसलेशन, वॉयस असिस्टेंस और स्मार्ट डिवाइस के जरिए उनकी जिंदगी आसान बनाई जा सकती है।
AI Impact Summit में दुनियाभर से लीडर्स, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बड़ी AI कंपनियों के सीईओ शामिल हुए हैं। यहां भारत में AI निवेश, संभावनाओं और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभाव पर गंभीर चर्चा हुई है। साफ है कि यह समिट भारत को AI हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।