हिंदी
New Delhi: अंडरवर्ल्ड डॉन अबु सालेम को बड़ी कानूनी राहत की उम्मीद थी, लेकिन उसे तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने उसकी रिहाई से जुड़ी याचिका खारिज कर दी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अबु सालेम को फिलहाल जेल में ही रहना होगा।
बताया जा रहा है कि अबु सालेम की ओर से दायर याचिका में सजा की अवधि और प्रत्यर्पण समझौते से जुड़े बिंदुओं का हवाला देते हुए रिहाई की मांग की गई थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर सुनवाई के बाद स्पष्ट कर दिया कि फिलहाल उसे किसी प्रकार की राहत नहीं दी जा सकती।
मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की ओर से विस्तार से दलीलें पेश की गईं। अबु सालेम के वकील सुनील कुमार झा ने कोर्ट में अपने मुवक्किल के पक्ष में कानूनी आधार रखे। सुनवाई के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि अदालत ने सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद याचिका को खारिज करने का फैसला सुनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे की कानूनी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।
Location : New Delhi
Published : 17 February 2026, 5:07 PM IST
Topics : Abu Salem judiciary New Delhi Supreme Court Video Story