Republic Day 2026: 77वें गणतंत्र दिवस पर इन दिग्गजों ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जानें किसने क्या कहा?

गणतंत्र दिवस पर देशभर में उल्लास और गर्व का माहौल रहा। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं ने शुभकामनाएं देकर संविधान के मूल्यों को अपनाने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी देशभक्ति संदेश छाया हुआ है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 26 January 2026, 8:50 AM IST
google-preferred

New Delhi: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। इस राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों सहित कई दिग्गज हस्तियों ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने संविधान की सर्वोच्चता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य को दोहराते हुए नागरिकों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की।

सोशल मीडिया पर भी नेताओं, संस्थाओं और आम नागरिकों ने देशभक्ति से जुड़े संदेश साझा किए हैं। स्कूलों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आईये जानते हैं किसने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय पर्व भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। पीएम मोदी ने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह लाए और विकसित भारत का संकल्प और मजबूत हो। उन्होंने नागरिकों से एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान भी किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान हर भारतीय का सबसे बड़ा हथियार और अधिकारों का सुरक्षा कवच है। समानता और सौहार्द की नींव पर ही हमारा गणतंत्र मजबूत है। संविधान की रक्षा ही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। राहुल गांधी ने अपने संदेश का समापन “जय हिंद! जय संविधान!” से किया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष का गणतंत्र दिवस विशेष है क्योंकि तारीख और साल दोनों 26 हैं। उन्होंने नागरिकों से संविधान और जनतंत्र की रक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। अखिलेश यादव ने अपने संदेश का समापन “जय हिंद!” के उद्घोष से किया।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

बसपा सुप्रीमो मायावती ने देशवासियों और विदेशों में रहने वाले भारतीयों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संविधान पर गर्व तभी सार्थक है जब सरकारों के वादों और दावों को सच के पैमाने पर देखा जाए। संविधान की मूल भावना के अनुरूप ही राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र में वास्तविक सुधार संभव है। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय योगदान का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण ही लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। मुख्यमंत्री ने अमर सेनानियों को याद करते हुए संविधान के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 26 January 2026, 8:50 AM IST

Advertisement
Advertisement