हिंदी
(प्रतीकात्मक छवि: फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: देश में सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। 17 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव बढ़कर 155730 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना 142760 रुपय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सराफा बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, लेकिन अब फिर से सोने ने तेजी पकड़ ली है।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है। यहां 24 कैरेट सोने का रेट 155580 रुपय प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 142610 रुपय प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। कोलकाता में भी यही दरें लागू हैं।
चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत 156670 रुपय प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 143610 रुपय प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 155580 रुपय और 22 कैरेट सोना 142610 रुपय प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
Gold Price Today: सोने-चांदी में जबरदस्त तेजी, अक्षय तृतीया से पहले बढ़ी मांग, जानिये ताजा रेट
देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी सोने के दाम लगभग एक समान स्तर पर बने हुए हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 155630 रुपय और 22 कैरेट का भाव 142660 रुपय है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोना 155730 रुपय और 22 कैरेट 142760 रुपय प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। हाजिर सोना 4,809.16 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू बाजार पर भी पड़ता है। यही कारण है कि भारत में सोने की कीमतें केवल स्थानीय मांग और सप्लाई से ही नहीं, बल्कि वैश्विक परिस्थितियों से भी प्रभावित होती हैं।
इस बीच मिडिल ईस्ट से एक सकारात्मक खबर सामने आई है। इजरायल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर सहमत हो गए हैं, जो भारतीय समयानुसार गुरुवार देर रात 2:30 बजे से लागू हो गया है। इसके अलावा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा है कि ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो गया है और जल्द ही एक समझौता हो सकता है।
इन घटनाओं का असर सोने की कीमतों पर पड़ सकता है, क्योंकि वैश्विक तनाव कम होने पर निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों से दूरी बना सकते हैं।
जहां एक तरफ सोना महंगा हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 17 अप्रैल की सुबह चांदी का भाव घटकर 269900 रुपय प्रति किलोग्राम हो गया। इससे पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1700 रुपय बढ़कर 258700 रुपय प्रति किलोग्राम हो गई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी की कीमत 79.61 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई है। कुल मिलाकर सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, जिस पर घरेलू और वैश्विक दोनों कारकों का प्रभाव बना हुआ है।
Location : New Delhi
Published : 17 April 2026, 9:06 AM IST