महोबा में बेटियों ने मां के संग मिलकर की पिता की हत्या

यूपी के महोबा में रिश्ते को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के रोज-रोज के कलेश से तंग आकर तीन बेटियों ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 21 April 2026, 11:17 PM IST
google-preferred

Mahoba: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां घर के रोज-रोज के कलेश से तंग आकर तीन बेटियों ने अपनी मां के साथ मिलकर पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए परिवार ने पड़ोस के एक शिक्षक पर हत्या का झूठा आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। पुलिस ने मंगलवार को इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए मां, तीन बेटियों और एक मददगार युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

​ये है पूरा मामला

मामला पनवाड़ी थाना क्षेत्र के हैवतपुरा गांव का है। 14 अप्रैल को 36 वर्षीय हरिनारायण प्रजापति का शव घर के पीछे एक नाले में मिला था। घटना के बाद परिजनों ने पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए पड़ोसी शिक्षक धीरज कुशवाहा के खिलाफ मारपीट और हत्या का मामला दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सड़क पर जाम भी लगाया और न्याय की मांग की।

​पुलिस जांच में खुला राज

पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक हरिनारायण शराब का आदी था और आए दिन घर में झगड़ा करता था। हाल ही में बेटी की शादी के लिए भैंस और बकरी बेचकर 82 हजार रुपये जमा किए गए थे। इन रुपयों को लेकर पति-पत्नी और बेटियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

​रोज-रोज की मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से छुटकारा पाने के लिए बेटियों—ज्योति, सोनाली, पूजा और एक बेटी के दोस्त जयवीर ने अपनी मां रामप्यारी के साथ मिलकर पिता को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

SIR आखिर कितने लोगों की जान लेगा: अब महोबा में शिक्षामित्र की मौत, शव कुएं में मिला

बेरहमी से की हत्या

योजना के मुताबिक, 14 अप्रैल को आरोपियों ने रस्सी से गला घोंटकर हरिनारायण की हत्या कर दी और शव को ठिकाने लगाने के लिए घर के पीछे नाले में फेंक दिया। पुलिस को चकमा देने के लिए उन्होंने बहुत ही शातिराना अंदाज में पड़ोसी शिक्षक को नामजद किया ताकि किसी को उन पर शक न हो।

Road Accident: गोरखपुर खजनी मार्ग बना ‘मौत का रास्ता’, तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार का किया ये हाल

गिरफ्तारी और कार्रवाई

पुलिस की गहन जांच और कड़ाई से पूछताछ के दौरान आरोपियों के बयानों में विरोधाभास मिला, जिसके बाद पूरी सच्चाई सामने आ गई। पुलिस ने पत्नी रामप्यारी, तीनों बेटियों और उनके साथी जयवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस वारदात में एक नाबालिग बेटे के शामिल होने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

Location :  Mahoba

Published :  21 April 2026, 11:17 PM IST

Advertisement