हिंदी
महिला ने पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप (इमेज सोर्स- इंटरनेट)
Maharajganj: जनपद में एक महिला ने गुरुवार को कोल्हुई थाने में मारपीट और अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया है। महिला ने इस बाबत पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार ग्राम लालपुर की निवासी जैबुननिशा ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थानाध्यक्ष और एक सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में जैबुननिशा ने बताया कि सोमवार को ननद मैरूननिशा और सास सलीमुननिशा को थाने बुलाया गया था। वह अपने सास और ननद के साथ दोपहर करीब 11 बजे थाना परिसर पहुंची। पूछताछ के दौरान औरंगजेब नामक व्यक्ति के साथी ने महिला से उल्टा-सीधा बोलना शुरू कर दिया। महिला ने इसका विरोध किया तो पुलिस नाराज हो गई।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी की सख्त मॉनिटरिंग लाई रंग, महराजगंज पुलिस नंबर-1
आरोप है कि कोल्हुई पुलिस ने महिला को माँ-बहन की गाली देते हुए उसके मुंह पर थप्पड़ मारे, जिससे उसके होंठ कट गए। इसके बाद महिला के पैरों को जूते से कुचला गया। महिला जोर-जोर से चीखने लगी तो मारपीट रुकी। एक सिपाही ने भी महिला को पीटा और बेइज्जत किया। महिला ने मार सहन की और बाद में जमानत कराने के बाद इस घटना की सूचना दी।
महिला ने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, दोषी थानाध्यक्ष व सिपाही के खिलाफ कानूनी तथा प्रशासनिक कार्रवाई करने की अपील की है। जानकारी के अनुसार कोल्हुई पुलिस पर लगे आरोप की जांच सीओ फरेंदा को सौंपी गई है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
महराजगंज: गौआश्रय की डीएम ने परखी हकीकत, केयरटेकर और बेहतर व्यवस्था पर दिया जोर
इस मामले में कोल्हुई थानेदार अखिलेश सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद था। दोनों पक्षों को 151 में चालान किया गया है।मारपीट और गाली-गलौज के सारे आरोप गलत है।
Location : Maharajganj
Published : 9 April 2026, 12:54 PM IST