हिंदी
मुठभेड़ में घायल आरोपी का इलाज जारी (Img: Dynamite News)
Fatehpur: फतेहपुर जिले के थाना थरियांव क्षेत्र में बीते दिनों रात करीब 11:25 बजे एक पुलिस मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त जीशान खान को घायल कर गिरफ्तार किया गया। यह अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट के तहत 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी के रूप में दर्ज था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, और 2 खोखा कारतूस बरामद किए।
घटना के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक थाना थरियांव और उनकी टीम पूर्वी बाईपास पर चेकिंग कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि जीशान खान फतेहपुर की ओर हाईवे मोड़ से आ रहा है। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया तो वह टिकसारी की ओर भागते हुए झाड़ी में छिप गया और जान से मारने की नियत से अवैध तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी।
Mainpuri सेवानिवृत्त नलकूप ऑपरेटर की पीट-पीट कर हत्या
आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। गोली उसके बाएं पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया और तुरंत जिला चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने मामले की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त जीशान खान, ग्राम अमांव, थाना खागा, उम्र लगभग 24 वर्ष है। उसका आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है, जिसमें चोरी, डकैती, हमला, और गैंगस्टर एक्ट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। उसके खिलाफ पिछले वर्षों में कई मुकदमें दर्ज हैं, जो मुख्यतः कौशाम्बी और फतेहपुर जिलों में हुए अपराधों से संबंधित हैं।
Sonbhadra: तीन अवैध बालू वाहन सीज, खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप
मुख्य अपराध रिकॉर्ड के अनुसार, जीशान पर 2019 से 2025 तक कई चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हमला के मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और इनामी अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश जाएगा।
Location : Fatehpur
Published : 9 April 2026, 11:02 AM IST